Click Here
Click Here
Click Here

बार काउंसिल चुनाव: इस बार 25 महिला उम्मीदवार

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है और सभी वैध...

Jharkhand State Bar Council
Jharkhand State Bar Council

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है और सभी वैध प्रत्याशियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इस बार कुल 100 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था और सभी के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं. 17 फरवरी को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है, जबकि 18 फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी.

25 महिला अधिवक्ता मैदान में, 25 हजार वोटर करेंगे फैसला

इस चुनाव में 25 महिला अधिवक्ता भी मैदान में हैं, जो प्रतिनिधित्व की नई उम्मीद जगा रही हैं. इनमें से पाँच महिला उम्मीदवारों का चयन मतदान के जरिए होगा, जबकि दो सदस्यों का मनोनयन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किया जाएगा. पिछले चुनाव में रिंकू भगत एकमात्र महिला सदस्य चुनी गई थीं. इस बार राज्यभर के करीब 25 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर काउंसिल के प्रतिनिधियों का चयन करेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *