हजारीबाग में संवेदक संघ का धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग

Hazaribagh: संवेदक संघ ने सोमवार को नया समाहरणालय परिसर के गेट के सामने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. संघ के अध्यक्ष दीपक मेहता के...

हजारीबाग
संवेदक संघ का धरना

Hazaribagh: संवेदक संघ ने सोमवार को नया समाहरणालय परिसर के गेट के सामने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. संघ के अध्यक्ष दीपक मेहता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिलेभर के संवेदक शामिल हुए. इस दौरान संवेदकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपा.

रॉयल्टी चालान व्यवस्था का विरोध

संवेदकों ने कहा कि वर्तमान रॉयल्टी चालान व्यवस्था से सड़क, नाली, भवन और अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बालू, मिट्टी, मोरम और ईंट जैसी निर्माण सामग्री के चालान को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से संवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

बकाया भुगतान की मांग

संघ ने आरोप लगाया कि कई विभागों में छह माह से अधिक समय से विकास योजनाओं के बिल लंबित हैं. भुगतान नहीं होने से मजदूरों की मजदूरी, बैंक ऋण और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का भुगतान करना मुश्किल हो गया है. संवेदकों ने लंबित बिलों के जल्द भुगतान की मांग की.

ALSO READ: हजारीबाग: गोरहर पुल पर बड़ा हादसा टला; जलते कंटेनर से चालक को पुलिस ने बचाया

टेंडर बहिष्कार की चेतावनी

संवेदक संघ ने रॉयल्टी चालान व्यवस्था समाप्त करने, पुराने नियम के अनुसार रॉयल्टी वसूली करने और नई SOR लागू करने की मांग की. संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संवेदक नई निविदाओं में भाग नहीं लेंगे और जिलेभर में टेंडर का बहिष्कार करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *