Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह निवासी 22 वर्षीय भागीरथ साव सकुशल बरामद हो गए हैं. उनकी गुमशुदगी को लेकर जयनगर थाना में सनहा दर्ज कराया गया था. युवक के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार, द्वारिका साव के पुत्र भागीरथ साव 20 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने जयनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
रांची में मिला युवक
पुलिस की जांच के दौरान भागीरथ साव रांची में मिला इसके बाद रांची के न्यू विधानसभा थाना और जयनगर थाना पुलिस के आपसी समन्वय से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजन रांची के न्यू विधानसभा थाना पहुंचे और भागीरथ साव को सकुशल अपने साथ घर ले आए. युवक के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने खुशी जताई और रांची पुलिस तथा जयनगर थाना पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
ALSO READ: बोकारो: 11 दिन बाद खत्म हुआ अनशन, सुभाष मोदी के परिजनों को मिला नियोजन, DC ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास
