लोहरदगा: DLSA सचिव ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

Lohardaga: DLSAअध्यक्ष राजकमल मिश्रा के निर्देश पर सोमवार को DLSA सचिव मनोरंजन कुमार ने जिले के विभिन्न विधिक सहायता केंद्रों का औचक...

लोहरदगा
DLSA सचिव ने किया औचक निरीक्षण

Lohardaga: DLSAअध्यक्ष राजकमल मिश्रा के निर्देश पर सोमवार को DLSA सचिव मनोरंजन कुमार ने जिले के विभिन्न विधिक सहायता केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्रों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, लाभार्थियों को दी जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की.

लोगों से ली जानकारी, PLV को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभागीय कार्यालयों में पहुंचे लोगों से बातचीत कर विधिक सहायता केंद्रों की जानकारी और मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया. उन्होंने पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLV) को NLSA और JLSA की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लोगों तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए.

कमजोर वर्गों को जागरूक करने पर जोर

मनोरंजन कुमार ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया. उन्होंने नियमित विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने और स्कूलों, पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाने का निर्देश दिया.

ALSO READ: बोकारो: 11 दिन बाद खत्म हुआ अनशन, सुभाष मोदी के परिजनों को मिला नियोजन, DC ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर बल

सचिव ने कहा कि विधिक सहायता केंद्र केवल कानूनी सलाह तक सीमित न रहें, बल्कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रभावी जनजागरूकता से अधिक से अधिक लोग निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *