रांची में पहली बार होगा सखुआ महोत्सव-2026, अगस्त से शुरू होगा शहर को हराभरा बनाने का अभियान

Ranchi रांची नगर निगम पहली बार सखुआ महोत्सव-2026 का आयोजन करने जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य झारखंड के प्रतीक सखुआ...

Ranchi to host Sakhua Festival in 2026 for the first time; campaign to make the city green begins in August

Ranchi रांची नगर निगम पहली बार सखुआ महोत्सव-2026 का आयोजन करने जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य झारखंड के प्रतीक सखुआ वृक्ष का संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है. यह अभियान अगस्त महीने से शुरू होकर अगले कुछ महीनों तक चलेगा. महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज नगर निगम में महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थानों, महिला समूहों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी ने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया.

इक्कीसो महादेव मंदिर से होगी शुरुआत

महापौर रोशनी खलखो ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत अगस्त में चुटिया स्थित ऐतिहासिक इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर से होगी. इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों, सरकारी और निजी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, पार्कों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक जगहों और सड़क किनारे चिन्हित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सखुआ के पौधे लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: रांची जनता दरबार में DC ने राजस्व मामलों में लापरवाही पर 2 CO समेत कई अधिकारियों को किया शोकॉज

हर पौधे की होगी सुरक्षा

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा. लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए गेबियन (लोहे की जाली वाली सुरक्षा संरचना) लगाई जाएगी, ताकि पशुओं या अन्य कारणों से पौधों को नुकसान न पहुंचे. साथ ही निगम नियमित रूप से उनकी निगरानी और देखभाल भी करेगा.

Ranchi to host Sakhua Festival in 2026 for the first time; campaign to make the city green begins in August

जनभागीदारी पर रहेगा जोर

महापौर ने शहरवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा पर्यावरण प्रेमियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में रांची देश के सबसे हरित शहरों में शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रांची में मॉडल कॉरिडोर के रास्ते में आने वाले अवैध 48 भवन, 340 दुकानें और 52 होर्डिंग्स रडार पर

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बनेगा अभियान

उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि सखुआ महोत्सव-2026 केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण तैयार करने का अभियान है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *