बोकारो: चास प्रखंड में 100 % डिजिटाइजेशन पूर्ण, अन्य क्षेत्रों में कार्य तेज करने के निर्देश

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को DC अजय नाथ झा ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण...

बोकारो
चास प्रखंड में 100 % डिजिटाइजेशन पूर्ण

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को DC अजय नाथ झा ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी(SDO), चास प्रांजल ढांडा से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई.

चास प्रखंड ने हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य

समीक्षा बैठक में BDO चास डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चास प्रखंड में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. वहीं, जरीडीह क्षेत्र में 99.84 प्रतिशत, BS सिटी क्षेत्र में 85.63 प्रतिशत और चास नगर निगम क्षेत्र में 84.96 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है.

ALSO READ: कोडरमा: 20 जुलाई से लापता भागीरथ साव सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

लंबित कार्य आज ही पूरा करने का निर्देश

DC अजय नाथ झा ने सभी ERO और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित रणनीति के तहत शेष डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में सोमवार देर रात तक पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वहां के अधिकारी और कर्मी बीएस सिटी एवं चास नगर निगम क्षेत्र के लंबित कार्यों में सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *