Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) के निदेशक और एमबीए विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया. इंटरव्यू विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस कैंपस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ. इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के निदेशक पद के लिए कई अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए. इनमें एक अभ्यर्थी ने ऑनलाइन माध्यम से इंटरव्यू दिया.
MBA असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 40 अभ्यर्थी पहुंचे
एमबीए विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन पत्रों की जांच के बाद 46 योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था. इनमें से 40 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए. साक्षात्कार प्रक्रिया की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की. चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा गठित चयन समिति और एक्सटर्नल एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में पूरी की गई. इस दौरान रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा, कॉमर्स संकाय के डीन डॉ. अमर कुमार चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहु, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ. दिनेश उरांव, डॉ. विनोद नारायण और सीवीएस की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. स्मृति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
ALSO READ: धनबाद-गोमोह-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग से 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू
