कोडरमा में GRP की कार्रवाई, मेमू एक्सप्रेस से 243 किलो महुआ शराब जब्त

Koderma: धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत जीआरपी कोडरमा ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस से 243.650 किलोग्राम अवैध महुआ...

Mahua liquor seize
GRP action in Koderma: 243 kg of Mahua liquor seized from MEMU Express

Koderma: धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत जीआरपी कोडरमा ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस से 243.650 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बरामद की. पुलिस के अनुसार, शराब की यह खेप बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी. जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13553 वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस की लालबाग हॉल्ट स्टेशन पर जांच के दौरान पुलिस को यात्रियों की सीट के नीचे छह लावारिस बोरे मिले. बोरों से महुआ शराब की तेज गंध आने पर पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया.

इसके बाद पुलिस ने सभी बोरों को ट्रेन से उतारकर तलाशी ली. जांच में प्लास्टिक पैकेटों में भरी 243.650 किलोग्राम महुआ शराब बरामद हुई. GRP की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर जब्ती सूची तैयार की. जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब किसकी थी और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था.

रेल पुलिस अधिकारियों ने बताया…

रेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण कोडरमा होकर शराब तस्करी के प्रयास लगातार सामने आते हैं. इसे देखते हुए ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

ALSO READ: सावन में बाबा धाम रहेगा ड्राई, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक शराब बिक्री पर रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *