गुमला: 12 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवक का कुएं से मिला सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनावल पंचायत के महुवाटोली गांव से बीते 12 दिनों से लापता युवक का सड़ा-गला शव मिलने से...

DEAD BODY
Gumla: Decomposed body of 19-year-old youth missing for 12 days found in a well

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनावल पंचायत के महुवाटोली गांव से बीते 12 दिनों से लापता युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान महुवाटोली निवासी गजनू मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र सुबोध मुंडा के रूप में की गई है. सुबोध का शव गांव के ही सुरेश कुमार सिंह के घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है.

मौके पर पहुंची पुलिस 

जानकारी के अनुसार, सुबोध मुंडा पिछले 12 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. सुरेश कुमार सिंह के घर के पास बने कुएं से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा, तो वहां एक शव तैरता हुआ नजर आया. इसके बाद तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चैनपुर थाना मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था. पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. युवक की मौत दुर्घटना है या इसके पीछे कोई साजिश है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन में जुट गई है.

ALSO READ: जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य करने के आदेश पर भड़के ग्रामीण, सरकार के फैसले का किया विरोध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *