Palamu: जपला स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरी

Palamu: जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर बारवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप...

Japla station
Palamu: Major accident averted at Japla station

Palamu: जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर बारवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सुमित्रा देवी (55), पति रामप्रवेश यादव, के रूप में हुई है.  बताया गया कि वह अपने पुत्र के साथ बारवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन पकड़ने जपला स्टेशन पहुंची थीं. ट्रेन में चढ़ने के दौरान गाड़ी खुलने लगी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के डिब्बे के बीच गिर गई.

मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को गिरता देख ट्रेन के गार्ड ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन रुक गई और बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, तब तक महिला के पेट और पैर में गंभीर चोटें लग चुकी थीं. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. रवि ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराई और बिना विलंब के उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कराया.

बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें. ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से यात्रा करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

ALSO READ: कोडरमा घाटी में बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्रियों को मामूली चोट, घंटों लगा जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *