सरायकेला: ईचागढ़ में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ देर रात छापेमारी, 3 वाहन जब्त

Saraikela: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर नकेल कसने के लिए उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर सोमवार की देर रात ईचागढ़ थाना...

ईचागढ़ में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ देर रात छापेमारी, 3 वाहन जब्त

Saraikela: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर नकेल कसने के लिए उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर सोमवार की देर रात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया. जिला खन पदाधिकारी के नेतृत्व में खन विभाग, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ईचागढ़ की संयुक्त टीम ने पातकुम क्षेत्र में बालू और पत्थर लदे वाहनों की गहन जांच की.

चालान से अधिक खनिज और बिना चालान परिवहन

अभियान के दौरान टीम ने खनिज लदे सभी वाहनों के परिवहन चालान और लदे खनिज की मात्रा का मिलान किया. जांच में पाया गया कि पातकुम चौक के पास पत्थर लदा हाइवा संख्या *JH05CF0396* चालान में अंकित मात्रा से अधिक खनिज लेकर जा रहा था. वहीं बालू लदे  दो ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान के बालू ढोते पकड़े गए.

3 वाहन जब्त, थाना में किया गया सुपुर्द

अनियमितता पाए जाने पर तीनों वाहनों को तत्काल जब्त कर सुरक्षार्थ ईचागढ़ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. जिला खन विभाग द्वारा खन अधिनियम एवं संबंधित विधिक प्रावधानों के तहत तीनों मामलों में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

DC ने दिए कड़े निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खन, भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. प्रशासन के इस अभियान से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

ALSO READ : दूरदराज गांवों से लेकर शहरी झुग्गी-झोपड़ियों तक स्वास्थ्य व्यवस्था होगी सुदृढ़, चलंत और मदर टेरेसा क्लीनिक का होगा विस्तार, 8.75 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *