हजारीबाग में सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर , गुणवत्ता बनी पहचान

Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड स्थित उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, बेलकप्पी अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शानदार परीक्षा परिणामों के कारण क्षेत्र...

हजारीबाग
सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर

Hazaribagh:  बरकट्ठा प्रखंड स्थित उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, बेलकप्पी अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शानदार परीक्षा परिणामों के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बना चुका है. यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन प्रवेश निर्धारित नियमों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर ही दिया जाता है.

150 से 1500 विद्यार्थियों तक का सफर

कभी 150 से भी कम नामांकन वाले इस विद्यालय में आज 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं. वर्ष 2014 में उच्च विद्यालय और 2022 में प्लस टू विद्यालय बनने के बाद इसकी पहचान लगातार मजबूत हुई है.

शिक्षकों की कमी, फिर भी शानदार परिणाम

विद्यालय में सिर्फ 15 शिक्षक कार्यरत हैं और प्लस टू स्तर पर नियमित शिक्षक भी नहीं हैं. इसके बावजूद कक्षा 8वीं से 12वीं तक बोर्ड परीक्षाओं में लगातार शत-प्रतिशत परिणाम मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में हर साल 10-12 विद्यार्थियों का चयन होता है, इस वर्ष एक छात्रा ने नीट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है.

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनने की तैयारी

विद्यालय परिसर में वर्ष 2026 से केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू हो चुका है। आगामी शैक्षणिक सत्र से इसे मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है.

ALSO READ: कानून-व्यवस्था पर बरसे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पुलिस व्यवस्था और सरकार पर साधा निशाना,इथेनॉल नीति पर केंद्र से भी मांगा व्हाइट पेपर

 प्रेरणा की मिसाल

सीमित संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय ने साबित किया है कि समर्पण, अनुशासन और बेहतर नेतृत्व के दम पर सरकारी स्कूल भी उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बन सकते हैं. यही वजह है कि आज यहां नामांकन के लिए अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *