प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम बेल पर HC में हुई सुनवाई 

Ranchi: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई के दौरान...

Ranchi: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था जिसके बाद केस डायरी प्रस्तुत कर दी गई है लेकिन आरोपी के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने की मांग की जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई यानि गुरुवार की तिथि निर्धारित की है. 

बहस के लिए मांगा समय, 30 जुलाई को अगली सुनवाई

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. राहुल राणा फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. राहुल राणा पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं. पुलिस को रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के होटल टी टॉस में हुई एक वेटर की हत्या के मामले में राहुल राणा की तलाश है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. जिससे बचने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. राहुल राणा के विरुद्ध एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या 12/2026 दर्ज की गई है.
Read Also: युवा नेतृत्व और नए चेहरों के साथ श्रीलंका विजय की तैयारी, शुभमन गिल संभालेंगे कमान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *