Hazaribagh: इरबा (रांची) सड़क जाम प्रकरण को लेकर झारखंड कांग्रेस में विवाद गहराता जा रहा है. जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के पूर्व महासचिव एवं बड़कागांव विधानसभा प्रभारी मो. दिलदार अंसारी ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है.
दो नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
दिलदार अंसारी ने प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और राज्य समन्वयक अमरेंद्र सिंह पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुशासनहीन बयान देने का आरोप लगाया है.
वायरल वीडियो का हवाला
पत्र में कहा गया है कि इरबा सड़क दुर्घटना के बाद प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों नेताओं द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों और अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई.
कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ बताया
अंसारी ने आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणियां कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष और समावेशी विचारधारा के विपरीत हैं तथा इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है.
ALSO READ:जमशेदपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, सार्जेंट मेजर का ट्रांफसर
निष्कासन और जांच की मांग
पत्र में दोनों नेताओं को पार्टी पदों से हटाने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है.
