Ranchi: राजधानी रांची में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है. शहर के अलग-अलग इलाकों में बेकरी दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. हाल ही में नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है.
खाद्य सुरक्षा टीम दुकानों का निरीक्षण कर रही
एसीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम दुकानों का निरीक्षण कर रही है. जांच के दौरान बेकरी में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन देखा जा रहा है.
गुणवत्ता में कमी पाई जाने के बाद विभाग कर सकती है कानूनी कार्यवाई
अभियान के दौरान टीम ने कई दुकानों से पनीर और ब्रेड के नमूने लिए हैं. इन सैंपलों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा. लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.
