एयरपोर्ट से ऑटो हटाने पर चालकों का विरोध, बोले- रोजी-रोटी पर पड़ा संकट

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ऑटो संचालन पर रोक लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को ऑटो चालक और मालिक एकजुट हुए....

Drivers protest against removal of auto rickshaws from the airport, saying their livelihood is at risk.

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ऑटो संचालन पर रोक लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को ऑटो चालक और मालिक एकजुट हुए. एयरपोर्ट मैदान में हुई बैठक में चालकों ने प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे दर्जनों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है.बैठक में चालकों का कहना था कि वे कई वर्षों से एयरपोर्ट से यात्रियों को सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब उन्हें पार्किंग में प्रवेश करने से रोका जा रहा है. उनका आरोप है कि दूसरी ओर निजी वाहन यात्रियों को लेकर व्यावसायिक रूप से चल रहे हैं, जबकि ऑटो चालकों पर रोक लगा दी गई है.

29 जुलाई को एयरपोर्ट निदेशक और अन्य अधिकारियों से होगी मुलाकात

चालकों ने बताया कि करीब 40 से 50 ऑटो चालक सीधे इस फैसले से प्रभावित हुए हैं. उनका कहना है कि अचानक काम बंद होने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बनता जा रहा है.बैठक में ऑटो चालकों ने निर्णय लिया कि 29 जुलाई को वे एयरपोर्ट निदेशक और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान एक लिखित ज्ञापन सौंपकर पार्किंग से ऑटो संचालन की अनुमति बहाल करने और निजी वाहनों के व्यावसायिक संचालन की जांच कराने की मांग करेंगे.

ALSO READ : JPSC घोटाले के आरोपी अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी की Daring- स्टेटस में लिखा Do not bother, focus on your work, फर्श से लेकर अर्श तक की तिवारी भाइयों की कहानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *