हजारीबाग: उमाशंकर अकेला का बड़ा आरोप, शराब और अवैध कारोबार पर हंगामा

Hazaribagh: बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रेस वार्ता कर चौपारण थाना पुलिस की हालिया कार्रवाई पर सवाल उठाए....

हजारीबाग
उमाशंकर अकेला का बड़ा आरोप

Hazaribagh: बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रेस वार्ता कर चौपारण थाना पुलिस की हालिया कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भगहर स्थित परसातरी मुखिया जी होटल से 18 पेटी शराब बरामद होने के बावजूद कथित तौर पर शराब लाने वाली स्कॉर्पियो वाहन को जब्त नहीं किया गया.

होटल संचालक और FIR को लेकर उठाए प्रश्न

अकेला ने कहा कि पुलिस ने होटल संचालक को फरार बताया है, फिर बंदूक को लाइसेंसी बताने की जानकारी किस आधार पर दी गई. उन्होंने मांग की कि पुलिस बताए कि इस मामले में कितने लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और किन्हें आरोपी बनाया गया है.

अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

पूर्व विधायक ने थाना प्रभारी पर अवैध बालू, शराब, अफीम, डोडा कारोबार और डीजल कटिंग से जुड़े लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में कई अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहे हैं और उन्हें संरक्षण प्राप्त है.

वर्तमान विधायक पर भी साधा निशाना

उमाशंकर अकेला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार वर्तमान विधायक और थाना प्रभारी के संरक्षण में उनके करीबी लोगों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि परसातरी मुखिया जी होटल से बरामद शराब भाजपा कार्यकर्ता और विधायक के करीबी व्यक्ति से जुड़ी थी.

ALSO READ: 2000 रुपये के लिए अपने मजदूर साथी की हत्या के आरोपी को नहीं मिली राहत, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

उच्चस्तरीय जांच की मांग

पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी और चौपारण थाना प्रभारी की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *