Chatra: लावालौंग प्रखंड की हेडूम पंचायत स्थित पोटम गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. गांव के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को हर बरसात में जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है. गांव तक पहुंचने के लिए न पक्की सड़क है और न ही बरसाती नाले पर पुल का निर्माण हुआ है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटम में पढ़ने वाले बच्चे रोज उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचते हैं. बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ जाने से यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है. सामने आई तस्वीरों में बच्चे पानी से भरे नाले को पार करते नजर आ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल निर्माण की मांग वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उनका आरोप है कि विकास के दावों के बावजूद गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. स्थानीय लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क और पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके.
ALSO READ: सरायकेला : गम्हरिया स्टेशन के पास होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
