पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की आशंका में उलझी पुलिस

Dumka: रानीश्वर-शिकारीपाड़ा सीमा पर स्थित भालपहाड़ी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव...

murder or suicide
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की आशंका में उलझी पुलिस

Dumka: रानीश्वर-शिकारीपाड़ा सीमा पर स्थित भालपहाड़ी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान रानीश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी मिठुन केवट (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई.

सब्जी बेचकर चलाता था परिवार

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिठुन केवट आसनबनी गांव में सब्जी बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. ग्रामीणों ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने काम पर निकला था, लेकिन उसका शव इस तरह सड़क किनारे पेड़ से झूलता मिलेगा, इसकी किसी को आशंका नहीं थी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल छा गया है.

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

मामला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का होने के कारण स्थानीय पुलिस सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मामला हत्या का है या युवक ने किसी मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की है, यह अभी पूरी तरह अस्पष्ट है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

ALSO READ: रामगढ़: संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *