हजारीबाग: CWC मैनेजर रवि रंजन कुमार और उनकी पत्नी पर CBI का शिकंजा, 1.11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Hazaribagh: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC), हजारीबाग के मैनेजर रवि रंजन कुमार और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)...

Hazaribagh: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC), हजारीबाग के मैनेजर रवि रंजन कुमार और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी),रांची ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में नियमित मामला दर्ज किया है. सीबीआई (एसीबी रांची) ने इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भारतीय दंड संहिता  की धारा 109, भारतीय न्याय संहिता (BNS, 2023) की धारा 49 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज की है.

मामला क्या है?

प्राप्त जानकारी और सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग सीडब्लूसी मैनेजर के पद पर रहते हुए रवि रंजन कुमार ने अवैध रूप से खुद को और अपनी पत्नी को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की. जांच अवधि के दौरान उनकी और उनके परिवार की कुल ज्ञात स्रोतों से आय 86.23 लाख थी, जबकि इसी अवधि के दौरान उन्होंने 93.56 लाख से अधिक खर्च किए और अपने व अपनी गृहिणी पत्नी श्रीमती प्रीति कुमारी के नाम पर 1.04 करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति खरीदी. हिसाब लगाने पर पाया गया कि उनके पास 1.11 करोड़ की ऐसी संपत्ति है, जिसका वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. यह संपत्ति उनकी कुल कानूनी आय से लगभग 129.12% अधिक है.
Read Also: असम बाढ़ : AASU की मांग – केंद्र सरकार दें राहत पैकेज, PM और गृहमंत्री करें क्षेत्र का दौरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *