Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में हुई एक महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेज दिया. दरअसल लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी की शामपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया.
आरोपी ने स्वीकार किया अपना संलिप्ता
छापेमारी दल ने तकनीकी और मानवीय साक्ष के आधार पर हत्यारोपी 55 वर्षीय पति हथिया हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना संलिप्ता स्वीकार किया है. पुलिस ने उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा हुआ कुल्हाड़ी बरामद किया है. हत्या का कारण पति पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है पत्नी पर जादू टोना करने का शक था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
ALSO READ : जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण
