गुमला: घोड़ा पहाड़ के नीचे मिले शव की हुई पहचान, 8 दिन से लापता था शख्स

Gumla: रायडीह प्रखंड के सुरसंग थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरकेरा टंगरा टोली स्थित घोड़ा पहाड़ के नीचे 28 जुलाई को बरामद अज्ञात शव...

Gumla
गुमला पुलिस ने सुलझाई अज्ञात शव की पहचान

Gumla: रायडीह प्रखंड के सुरसंग थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरकेरा टंगरा टोली स्थित घोड़ा पहाड़ के नीचे 28 जुलाई को बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र के टांगरिया गांव निवासी लुकेश उरांव (50 वर्ष), पिता लुदू उरांव के रूप में हुई है. शव की पहचान मृतक की पत्नी सुमंती देवी ने परिजनों के साथ सदर अस्पताल गुमला के शवगृह पहुंचकर की.

ग्रामीणों की सूचना पर मिला था शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को ग्रामीणों की सूचना और निशानदेही पर सुरसंग पुलिस ने घोड़ा पहाड़ के नीचे से एक अज्ञात शव बरामद किया था. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल गुमला के शवगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा था.

खबर देखने के बाद पहुंची पत्नी

इसी दौरान अज्ञात शव की खबर देखने के बाद मृतक की पत्नी सुमंती देवी अस्पताल पहुंचीं और शव की पहचान अपने पति लुकेश उरांव के रूप में की. उन्होंने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और लगभग आठ दिन पहले बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे.परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में अज्ञात शव की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचीं और पहचान की.

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

शव की पहचान होने के बाद सुरसंग पुलिस ने आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है.

 

ALSO READ: झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुधारने की कड़ी कवायद, सीएम ने दिए ग्रिड और ट्रांसमिशन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *