गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों-आश्रमों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, गुरुजनों को किया याद

Pakur: जिले में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी....

Pakur: जिले में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और अपने गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक याद किया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया.

मंदिरों और आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर जिले के विभिन्न आश्रमों में भी भक्तों की भीड़ रही, जहां श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं को नमन किया. बांग्ला सावन के चलते बंगाली समुदाय के लोगों ने भी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की.

तारा मां बामदेव आश्रम में विशेष अनुष्ठान

सदर प्रखंड स्थित प्राचीन श्री श्री तारा मां बामदेव आश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया. पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से बाबा बामदेव की पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनके लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी.

भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

भंडारे में पूरी, सब्जी, चटनी, दाल, खीर सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसका श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया. भक्तों ने बताया कि यह आश्रम अत्यंत प्राचीन है और इससे बड़ी संख्या में लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. यह मुख्य रूप से मां तारा के अनन्य भक्त बाबा बामदेव को समर्पित है, जहां पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

Also Read: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों छात्र, संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ, शहर की थमी रफ्तार

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अनुष्ठान में पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, खान निरीक्षक सुबोध कुमार, माल पहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल गुप्ता, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, समाजसेवी अम्लान कुसुम सिन्हा, श्यामल गोस्वामी, जयदेव कुमार, संजू टेवड़ीवाल, प्रवीण जैन और बृजमोहन शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *