चक्रधरपुर: भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, श्रद्धालुओं ने निकाली साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा

Chakradharpur: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चक्रधरपुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. स्थानीय साईं देवस्थान...

Chakradharpur Guru Purnima
साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा

Chakradharpur: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चक्रधरपुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. स्थानीय साईं देवस्थान समिति की ओर से साईं बाबा की एक भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पालकी यात्रा का शुभारंभ साईं मंदिर प्रांगण से पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुआ. फूलों से सजे-धजे सुसज्जित रथ और घोड़ों के साथ निकली इस यात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. यात्रा के दौरान पूरा शहर “ॐ साईं राम” और “साईं बाबा की जय” के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा.

स्थानीय निवासियों ने पालकी यात्रा का किया स्वागत

नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पालकी यात्रा का जोरदार स्वागत किया. श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पालकी पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती उतारी. कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी. नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पालकी यात्रा पुनः साईं देवस्थान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे बुक होगा रांची नगर निगम का कम्युनिटी हॉल, पहले चरण में 16 हॉल होंगे ऑनलाइन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *