Chakradharpur/Bandgaon: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड में बुधवार को कोल्हान रक्षा संघ के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन संगठन के अध्यक्ष डिबार जोंको ने फीता काटकर किया. यह कैम्प कार्यालय कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक महासचिव स्वर्गीय के.सी. हेंब्रम के आवास पर स्थापित किया गया है.
हजारों वनवासी परिवारों को मिलेगा वनाधिकार पट्टा का लाभ
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डिबार जोंको ने कहा कि कोल्हान रक्षा संघ का गठन कोल्हान के जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने कहा कि स्व. के.सी. हेंब्रम का यह आवास संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र रहेगा और हम सभी को अपने अधिकारों की रक्षा तथा उनके लिए संघर्ष करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने बताया कि आगामी 9 अगस्त को सरकार की ओर से वन पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई गांवों के हजारों वनवासी परिवारों को वनाधिकार पट्टा का लाभ मिलेगा. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की.
मौके पर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहे उपस्थित
इस अवसर पर रविंद्र मंडल, मानसिंह हेंब्रम, जय सिंह हेंब्रम, राजेंद्र केराई मुंडा, जयपाल सिंह मेरल, कृष्णचंद्र मेरल, बुधन केराई, कयरा मेरल, हरकेंद्र लागुरी, प्रंया लागुरी, कानू लागुरी, बमिया लागुरी, नारा लागुरी, गुलबन, देवदास, मूगा मारली, अम्बोरो मेरल, अनिल केराई, श्रीमती पूनम हेंब्रम, सुश्री सरस्वती हेंब्रम, जानकी हेंब्रम, जानकी हेसा, बाबुलू जामुदा, सुश्री सुमित्रा जोंको, देवरा बिरुली, राजू तुबेर, रामचंद्र हेंब्रम, माटोबांग, ओटेन लागुरी सहित बड़ी संख्या में कोल्हान रक्षा संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
