चतरा इको पार्क में अब E-Cart से घूम सकेंगे पर्यटक,NTPC देगा दो वाहन

Chatra: जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल चतरा इको पार्क में अब पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने...

Chatra: जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल चतरा इको पार्क में अब पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और एनटीपीसी, नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना टंडवा के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया है.

दो ई-कार्ट से आसान होगा पार्क भ्रमण

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की उपस्थिति में हुए समझौते के तहत करीब 13 लाख रुपये की लागत से 12-12 सीट क्षमता वाले दो ई-कार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे इको पार्क परिसर में आने वाले पर्यटक आसानी से घूम सकेंगे. समझौता ज्ञापन पर जिला प्रशासन की ओर से जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पो और एनटीपीसी की ओर से प्रमंडलीय महाप्रबंधक (एचआर) निखिल गुप्ता ने हस्ताक्षर किए.

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलेगी विशेष सुविधा

उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि चतरा इको पार्क जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है. पर्यटकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए ई-कार्ट की व्यवस्था महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों सहित सभी आगंतुकों को पार्क भ्रमण में सुविधा मिलेगी. साथ ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी.

पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ई-कार्ट सुविधा शुरू होने से पर्यटक इको पार्क का अधिक सहज और सुविधाजनक तरीके से भ्रमण कर सकेंगे. जिला प्रशासन ने कहा कि यह पहल पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में अहम साबित होगी. इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पो, प्रशिक्षु सह संलग्न पदाधिकारी (दक्षिणी वन प्रमंडल) श्वेताभ सुमन, एनटीपीसी के प्रमंडलीय महाप्रबंधक (एचआर) निखिल गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) नीरज कुमार रॉय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
ALSO READ: कोडरमा में मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *