Jamtara: रांची स्थित वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम, खेल गांव में झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित _16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता_ में जामताड़ा जिले के 9 तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया.जिला तैराकी संघ जामताड़ा के तत्वावधान में गई टीम ने प्रतियोगिता में कुल _19 पदक_ जीतकर जिले का नाम रोशन किया.
पदक विजेताओं की सूची
1. आरोही कुमारी – 50m फ्री स्टाइल गोल्ड, 50m बैक स्ट्रोक गोल्ड, 50m ब्रेस्ट स्ट्रोक सिल्वर, 4x50m फ्री स्टाइल रिले ब्रॉन्ज. ग्रुप-5 बालिका वर्ग में _सर्वश्रेष्ठ तैराक_ का खिताब
2. सौम्या – 200m फ्री स्टाइल ब्रॉन्ज, 400m फ्री स्टाइल रिले ब्रॉन्ज
3. अवंतिका सिंह – 400m फ्री स्टाइल ब्रॉन्ज, 4x50m फ्री स्टाइल रिले ब्रॉन्ज
4. सांची सिंह – 4x50m फ्री स्टाइल रिले ब्रॉन्ज
5. रिचा वर्मा – 200m फ्री स्टाइल ब्रॉन्ज
6. आयुष कुमार राउत – 50m ब्रेस्ट स्ट्रोक गोल्ड, 100m ब्रेस्ट स्ट्रोक गोल्ड, 200m ब्रेस्ट स्ट्रोक गोल्ड, 50m फ्री स्टाइल रिले ब्रॉन्ज
7. अर्णव आनंद – 50m बैक स्ट्रोक गोल्ड, 50m बटरफ्लाई गोल्ड, 50m फ्री स्टाइल गोल्ड, 100m फ्री स्टाइल सिल्वर, 200m IM गोल्ड
8. अवजीत शाह – 100m बैक स्ट्रोक ब्रॉन्ज
9. विजय आनंद सिंह – 200m IM ब्रॉन्ज, 100m ब्रेस्ट स्ट्रोक ब्रॉन्ज, 200m ब्रेस्ट स्ट्रोक ब्रॉन्ज, 50m ब्रेस्ट स्ट्रोक सिल्वर
सचिव ने सभी खिलाड़ियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर जिला तैराकी संघ जामताड़ा के सचिव श्री देवाशीष मुखर्जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि तैराकों से भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. *उन्होंने यह भी कहा कि यदि मिहिजाम क्षेत्र में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो तैराकों के लिए और भी अच्छे कोच और कोचिंग की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है. वहीं संघ के अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकें.

वरीय अध्यक्ष ने सभी विजेता तैराकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
जामताड़ा स्विमिंग एसोसिएशन के वरीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार मंडल ने सभी विजेता तैराकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. श्री सरोज यादव ने भी सभी तैराकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे. संघ के सभी पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है. पूरे जिले के खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेता तैराकों को बधाई दी है.
