चाईबासा: मुरूमबुरा में ग्रामीणों ने श्रमदान से बदला सामुदायिक भवन का स्वरूप

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम सभा मुरूमबुरा में सामुदायिक भवन के फर्श का ढलाई कार्य ग्रामीणों के श्रमदान और आर्थिक सहयोग से...

चाईबासा
सामुदायिक भवन

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम सभा मुरूमबुरा में सामुदायिक भवन के फर्श का ढलाई कार्य ग्रामीणों के श्रमदान और आर्थिक सहयोग से पूरा किया गया. ग्राम सभा के नेतृत्व में हुए इस कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामुदायिक एकता की मिसाल पेश की.

जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा शिक्षा का बेहतर माहौल

इस सामुदायिक भवन में गांव के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है. फर्श का कार्य पूरा होने के बाद अब रंगाई-पुताई का काम बाकी है, इसके बाद यहां नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी.

शिक्षा को बढ़ावा देना ग्राम सभा की प्राथमिकता

ग्राम सभा प्रतिनिधि बलदेव मुंडरी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों ने स्वेच्छा से सहयोग किया है. भवन तैयार होने के बाद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और ग्राम सभा शिक्षा व सामाजिक विकास के कार्यों को आगे भी जारी रखेगी.

ALSO READ: जामताड़ा के तैराकों का कमाल: 16वीं जूनियर और सब जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 19 पदक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *