चाईबासा : ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के गठन के संबंध में जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित

Chaibasa : जिले के DC की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के गठन...

Chaibasa : जिले के DC की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के गठन के संबंध में जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित की गई.

महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श

बैठक के दौरान उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस क्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. DC द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए.

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा

बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और उनसे संबंधित मामलों के प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के गठन हेतु सदस्यों को नामित किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डॉ. भाग्यश्री कर (मनोवैज्ञानिक) और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Also Read : चाईबासा: जिला कल्याण कार्यालय का DC ने किया औचक निरीक्षण, छात्रवृत्ति और साइकिल योजना की समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *