‘न्याय रथ’ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

Palamu: आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर...

Palamu: आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से ‘न्याय रथ’ का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष रथ को रवाना किया। पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे अगस्त माह तक यह न्याय रथ भ्रमण करेगा और लोगों को कानून के प्रति जागरूक बनाएगा.

गांव-गांव पहुंचेगी विधिक जागरूकता

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डालसा (DLSA) सचिव राकेश रंजन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में 1 अगस्त से महीने भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य मकसद नालसा, झालसा तथा केंद्र व राज्य सरकार की विधिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है.

पीएलवी और अधिवक्ता देंगे कानूनी जानकारी

उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव-गांव जाकर पीएलवी (विधि स्वयंसेवक), पैनल अधिवक्ता और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकील लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक केवल जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच आसान हो सके.

घर बैठे मिलेगी कानूनी सहायता की जानकारी

उन्होंने कहा कि इस गतिशील वाहन के माध्यम से ग्रामीण अपने घर बैठे ही यह समझ सकेंगे कि विपरीत परिस्थितियों में कानून किस प्रकार उनकी रक्षा कर सकता है.

Also Read: झारखंड का अंतर्राष्ट्रीय क्राइम कनेक्शन: आतंकी ‘हैदर’ पर रेड कॉर्नर तो ड्रग्स तस्कर ‘प्रेरणा’ पर इंटरपोल की नजर

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, श्वेता ढींगरा, सीजेएम मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, रविशंकर पाण्डेय, सौरभ कुमार गौतम, सोनम विश्नोई, गौरव खुराना, निर्भय प्रकाश, कमल प्रकाश, शम्भू महतो, रोजलिना बारा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज, उत्तम कुमार, अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह, अमित कुमार विश्वकर्मा, मयंक कुमार तथा पीएलवी शैलेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य न्यायिक कर्मी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *