पलामू: निलांबर-पीतांबरपुर पहुंचा न्याय रथ, लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Palamu: लोगों को कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को निलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में न्याय...

Nyay Rath
Palamu: 'Nyay Rath' reaches Nilambar-Pitambarpur; raises awareness among people about their legal rights.

Palamu: लोगों को कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को निलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में न्याय रथ पहुंचा. इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से संचालित न्याय रथ पूरे अगस्त माह तक जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण करेगा. इस जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कानून, विधिक सेवाओं और सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी.

संतोष कुमार पांडे ने बताया…

डालसा एलएडीसीएस (LADCS) संतोष कुमार पांडे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में एक अगस्त से यह अभियान शुरू किया गया है. न्याय रथ के माध्यम से नालसा, झालसा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि न्याय रथ के साथ विधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता भी लोगों को जागरूक करेंगे. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कानूनी जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता से वंचित न रहे.

ALSO READ: धनबाद: जगजीवन नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पड़ोसी हिरासत में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *