जामताड़ा : ECL रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी रोकने पर बवाल, होमगार्ड जवान को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

Jamtara : शहर स्थित ECL रेलवे साइडिंग में शनिवार सुबह कोयला चोरी रोकने को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ. इस...

Jamtara : शहर स्थित ECL रेलवे साइडिंग में शनिवार सुबह कोयला चोरी रोकने को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान मिलन दास के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाए जाने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रेलवे साइडिंग से कथित रूप से कोयला चोरी करने पहुंचे थे. ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई.

होमगार्ड जवान के साथ मारपीट

आरोप है कि कुछ लोगों ने होमगार्ड जवान मिलन दास को पकड़कर पास के गांव ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की. जवान के शरीर पर चोट के कई निशान बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज महतो पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. आरोप है कि वहां पुलिस टीम के साथ भी बदसलूकी की गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जवान को सुरक्षित मुक्त कराकर थाने पहुंचाया.

होमगार्ड जवान और ग्रामीणों में विवाद

वहीं, ग्रामीणों ने होमगार्ड जवानों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना के संबंध में होमगार्ड जवान की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया जा रहा है. थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गुमला: फाइलेरिया से गंभीर रूप से प्रभावित चार मरीजों को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *