चाईबासा: खूंटीपानी में मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषण सामग्री

Chaibasa: रूरल कम्युनिटी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से शनिवार को खूंटीपानी प्रखंड के बरकेला पंचायत के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ एवं...

Chaibasa

Chaibasa: रूरल कम्युनिटी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से शनिवार को खूंटीपानी प्रखंड के बरकेला पंचायत के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना था.

गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषण सामग्री

कार्यक्रम के दौरान चयनित गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इसके साथ ही महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की खुराक, स्वच्छता, स्तनपान के महत्व और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई.

स्वस्थ मां से ही बनेगा स्वस्थ समाज

सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव होती है. उन्होंने कहा कि यदि माताओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा तो नवजात शिशु भी स्वस्थ होंगे और सामूहिक प्रयासों से कुपोषण जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा.

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम का नेतृत्व रूरल कम्युनिटी डेवलपमेंट सोसाइटी की सचिव ऋतु कुमारी ने किया. इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य अशोक सांडिल, शिवशंकर मुंडा, संतोष मुखी और अमित मुखी मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बरकेला पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, सहिया और सहिया साथी दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सोसाइटी ने भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया.

ALSO READ: UPSC मेडिकल परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास जुटने पर रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *