Koderma: भारतीय जनता पार्टी डोमचांच नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को सनशाइन एजुकेशन एकेडमी, मेहता भवन के पीछे में संपन्न हुई. बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री अमरदीप कुमार ने किया.

प्रमुख निर्णय
बैठक में नगर मंडल प्रभारी महेश वर्मा ने मंडल के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी.
- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती : उनके जन्मस्थली से आने वाले कलश में रखी पवित्र मिट्टी के मंडल में पहुंचने पर भव्य पूजन और सभी 15 शक्ति केंद्रों पर स्वागत किया जाएगा.
- स्वतंत्रता दिवस : ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और ‘तिरंगा यात्रा’ को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.
शक्ति केंद्र प्रभारियों की घोषणा
मंडल प्रभारी द्वारा 15 शक्ति केंद्रों के प्रभारी घोषित किए गए. इनमें सुनील कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, परमेश्वर यादव, अखिल सिन्हा, भरत नारायण मेहता, सुरेश विश्वकर्मा, कामिनी देवी, संगीता सिन्हा, अमरदीप कुमार, प्रभाकर लाल रावत, राजेश कुमार सिंह, प्रेमांशु कुमार, महेंद्र वर्मा, नीलकंठ मेहता और महेंद्र यादव शामिल हैं.
कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता भरत नारायण मेहता, महेंद्र वर्मा, महेंद्र यादव और जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर अखिल सिन्हा, कामिनी देवी, उपाध्यक्ष नीलकंठ मेहता, सुनील कुमार, मंत्री रेखा देवी, मिथलेश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कार्यालय मंत्री सुभाष गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी मिथलेश यादव सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र के संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित थे.

ALSO READ : परिसीमन से आदिवासी अधिकारों पर संकट, “विभाजन न हो, भौगोलिक एकता बनी रहे” : बंधु तिर्की
