चक्रधरपुर : भाजपा की संगठनात्मक बैठक, मालती गिलुवा सम्मानित, आगामी अभियानों के लिए बनी रणनीति

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के आवास पर आयोजित की गई. बैठक में मुख्य...

Chakradharpur: BJP's organizational meeting, Malti Giluwa honored, strategy made for upcoming campaigns

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के आवास पर आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर मालती गिलुवा को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के आयोजन, तिरंगा रैली की तैयारियों और SIR अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, गोरखनाथ बोदरा, लाखी बोदरा, जिला महामंत्री तीर्थ जमुदा, प्रेम प्रधान, केदारनाथ नायक, सुरेश साव, श्रीवंत शारंगी, कृतिवास प्रधान, दीपक सिंह, संदीप साव समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव पर हमला: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेंकी चप्पल, समर्थकों का आरोप- चाकू से हत्या की साजिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *