चाईबासा: 5 अगस्त से मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति शुरू, 4 सितंबर तक सुधार का मौका

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के DC की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची...

चाईबासा
5 अगस्त से मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति शुरू

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के DC की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की समीक्षा की गई. DC ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा. वहीं, 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा औरआपत्ति दर्ज कराने की अवधि रहेगी. इस दौरान मतदाता नाम जुड़वाने, त्रुटि सुधार और अपात्र नाम हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे.

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

DC ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दावा औरआपत्तियां प्रस्तुत करने का आग्रह किया.

सत्यापन की होगी प्रक्रिया

बैठक में बताया गया कि अन-मैप्ड और तार्किक विसंगतियों वाले मामलों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे. दस्तावेजों के आधार पर पहचान, जन्मतिथि और निवास स्थान का सत्यापन किया जाएगा.

ALSO READ: चक्रधरपुर : भाजपा की संगठनात्मक बैठक, मालती गिलुवा सम्मानित, आगामी अभियानों के लिए बनी रणनीति

पारदर्शी और त्रुटिरहित सूची पर जोर

DC ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी विदेशी नागरिक सूची में शामिल न हो. इसके लिए पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *