सिमडेगा: मुख्यमंत्री गंभीर चिकित्सा योजना के तहत तीन मरीजों को मिली एक लाख रुपये की सहायता राशि

Simdega: मुख्यमंत्री गंभीर चिकित्सा योजना के तहत जिले के तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कुल एक लाख रुपये की आर्थिक...

Simdega
विधायक द्वारा सीएम को भेजा गया पत्र

Simdega: मुख्यमंत्री गंभीर चिकित्सा योजना के तहत जिले के तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कुल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. यह सहायता कोलेबिरा विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद उपलब्ध कराई गई. सहायता प्राप्त करने वालों में जलडेगा प्रखंड के मिजुरगढ़ा निवासी रॉबर्ट बुढ (पिता-हीरामणि बुढ), जो हड्डी रोग से पीड़ित हैं, सिमडेगा प्रखंड के सेवई नवाटोली निवासी नील जस्टिन बेक, जो किडनी रोग से ग्रसित हैं और कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा निवासी प्रतीक अभिषेक समद, जो स्पाइनल इंजरी से पीड़ित हैं शामिल हैं. आर्थिक सहायता मिलने से मरीजों एवं उनके परिजनों को इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

आर्थिक रूप से कमजोर व गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना योजना का उद्देश्य 

इसे लेकर विधायक ने कहा, कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह उद्देश्य है कि गंभीर चिकित्सा योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समय पर उपचार के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए. यह योजना झारखंड की अबुआ सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल रहा है. ऐसे प्रयास न केवल मरीजों के उपचार को गति देते हैं, बल्कि उनके परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा, कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी पात्र मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस ने जुलाई में निपटाए 765 लंबित मामले, कोर्ट में सौंपी चार्जशीट और फाइनल रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *