Newswave Desk: जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया. उनकी जीत के बाद अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि बिहार के एक विधायक को हर महीने कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं.
बिहार के विधायक को कितनी मिलती है सैलरी ?
बिहार में विधायक की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये प्रति माह है. इसके अलावा चुनाव क्षेत्र भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, पर्सनल असिस्टेंट भत्ता, हॉस्पिटैलिटी अलाउंस और सदन की बैठकों में शामिल होने का दैनिक भत्ता भी मिलता है. इन सभी भत्तों को मिलाकर एक विधायक की मासिक आय 1.5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है. इसके अलावा सरकारी आवास, बिजली-पानी की सुविधा, यात्रा भत्ता, इलाज, सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक का वाहन लोन जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं.

चुनाव हारने पर भी मिलता है पेंशन
एक बार विधायक बनने के बाद भविष्य में चुनाव हारने पर भी पेंशन का लाभ मिलता है. बिहार में पूर्व विधायकों को हर महीने 45,000 रुपये पेंशन दी जाती है. वहीं, देश में सबसे ज्यादा वेतन तेलंगाना के विधायकों को मिलता है, जहां उनकी मासिक आय करीब 2.5 लाख रुपये है. महाराष्ट्र, केरल और उत्तर प्रदेश भी सबसे ज्यादा वेतन देने वाले राज्यों में शामिल हैं.


