Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया जड़ी-बूटी दिवस

Palamu: नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के गांधी चौक पर पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान प्रखंड इकाई की ओर से आचार्य स्वामी बालकृष्ण के जन्मदिवस...

पलामू
जड़ी-बूटी दिवस

Palamu: नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के गांधी चौक पर पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान प्रखंड इकाई की ओर से आचार्य स्वामी बालकृष्ण के जन्मदिवस पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में लोगों को आयुर्वेदिक पौधों के महत्व की जानकारी दी गई और अनार, अमरूद, आंवला, गिलोय, पत्थरचट्टा सहित कई फलदार व औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया.

फलदार और औषधीय पौधों का किया गया वितरण

कार्यक्रम में लोगों के बीच विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया. इसमें अनार, अमरूद, शरीफा, पपीता, आंवला, कटहल, गिलोय, पत्थरचट्टा और चिरायता सहित कई पौधे शामिल थे.आयोजकों ने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा आयुर्वेदिक वनस्पतियों को संरक्षित करने की अपील की.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, वीरेंद्र कुमार, मंदीप श्रीवास्तव, योग शिक्षक संतोष प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ:जामताड़ा में ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई; 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *