Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : तिरुलडीह गैस सिलेंडर चोरी कांड का मामला सुलझा, 3 गिरफ्तार, 64 सिलेंडर बरामद

Saraikela: चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दिया ,तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सापादा स्थित...

Saraikela: Tiruldih gas cylinder theft case solved, 3 arrested, 64 cylinders recovered

Saraikela: चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दिया ,तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सापादा स्थित सारथी इण्डेन गैस गोदाम से 56 सिलेंडर चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में गठित टीम ने सदाब आलम उर्फ बटर, बाबु गोराई और मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया.

तीनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

अभियुक्तों की निशानदेही पर मानगो के टैंक रोड और दाईगुट्ट से कुल 64 गैस सिलेंडर बरामद हुए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप JH05DW-4807 और पल्सर बाइक JH05BN-7028 भी जब्त की. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

ALSO READ : गुमला: विश्व हिंदू परिषद गुमला विभाग के नए विभाग संगठन मंत्री बने विजय यादव, संगठन में हर्ष की लहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *