Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: बस स्टैंड निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, जिला परिषद सदस्य ने जांच की मांग की

Sraikela: ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा गांव में जिला परिषद मद से बन रहे बस स्टैंड के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल...

सरायकेला

Sraikela: ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा गांव में जिला परिषद मद से बन रहे बस स्टैंड के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है. इसको लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है. जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन बस स्टैंड की चहारदीवारी, प्रवेश द्वार, पार्किंग और पहुंच पथ में निम्न गुणवत्ता की सीमेंट और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिलने के बाद जब वे स्वयं स्थल पर पहुंचे तो प्रथम दृष्टया ही सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध लगी. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने संवेदक से गुणवत्ता को लेकर सवाल किया तो संवेदक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अश्लील भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी  भी दी.

गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं

ज्योति लाल मांझी ने कहा कि यह निर्माण सरकारी राशि से हो रहा है. इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण सामग्री का लैब टेस्ट कराया जाए और दोषी पाए जाने पर संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा. इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है और वे पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं.

AlsoRead:प्रतिदिन होगी पेपर लीक मामले की सुनवाई, दिल्ली की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में काम शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *