Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रदीप मंडल ने दी श्रद्धांजलि

Jamtara: झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला कोषाध्यक्ष...

जामताड़ा
प्रदीप मंडल ने दी श्रद्धांजलि

Jamtara: झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला कोषाध्यक्ष सह नेता प्रदीप मंडल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया.

संघर्ष और विचारधारा को किया याद

प्रदीप मंडल ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा झारखंडवासियों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा. उन्होंने शोषित, वंचित और गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया और झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी.

पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके बताए रास्ते पर चलने, पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर काम करने का संकल्प लिया गया.

ALSO READ: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में अस्थि एवं जोड़ सप्ताह का शुभारंभ, दुर्घटना से बचाव का दिया गया संदेश

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

प्रदीप मंडल ने JMM कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित और वंचित वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की विरासत को आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *