Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: विभावि में स्नातक की कक्षाएं एक साथ सभी महाविद्यालयों में प्रारंभ

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम समसत्र की कक्षाएं 3 अगस्त से प्रारंभ कर दी गई है. यह...

विभावि

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम समसत्र की कक्षाएं 3 अगस्त से प्रारंभ कर दी गई है. यह जानकारी देते हुए नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि सारे महाविद्यालयों को वर्ग प्रारंभ होने के एक सप्ताह के अंदर दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है.

नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अभी तक प्रथम और द्वितीय मेधा सूची के विरुद्ध नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि रांची विश्वविद्यालय रांची में 55132, विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 53031 सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में 46390 आवेदन समर्पित हुए हैं. वहीं अभी तक की उपलब्ध डाटा के अनुसार विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 29144 नामांकन हुए हैं. वही सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 18990 तथा रांची विश्वविद्यालय में 16814 नामांकन हुए हैं. डॉ कुमार ने आगे बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कन्वर्जन दर 55%, सिद्धू कानून मुर्मू विश्वविद्यालय में 41% तथा रांची विश्वविद्यालय में 30% दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि अभी तक नामांकन तथा कन्वर्जन में विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर है. डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि स्नातक में नामांकन हेतु तृतीय मेधा सूची का प्रकाशन 6 अगस्त को संभव है. 6 से 10 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए निर्धारित किया जाना है.  वेरिफिकेशन के उपरांत नामांकन के लिए 6 से 11 अगस्त प्रस्तावित है.

पुनः आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया

नोडल ऑफिसर ने बताया कि जिन विषयों में एवं जिन महाविद्यालयों में स्थान रिक्त रह गए हैं उनमें पुनः आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है. इच्छुक विद्यार्थी इन महाविद्यालयों में तथा उन विषयों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो विद्यार्थी पूर्व में किसी विषय में नामांकन हेतु आवेदन किसी महाविद्यालय के लिए किए थे परंतु जिनका नामांकन हेतु चयन नहीं हो पाया वह अब विषय बदलकर या महाविद्यालय बदल कर पुनः आवेदन समर्पित कर सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया की सफलता के पीछे नामांकन कोषांग में सहायक दीपू कुमार की सराहनीय भूमिका रही.

AlsoRead:रिम्स के 1,417 नए CCTV में 1,414 बंद, कंट्रोल रूम भी लगभग निष्क्रिय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *