Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोकर के स्कूल परिसर में जुआड़ियों का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा

Ranchi: राज्यकृत प्राथमिक विद्यालय तिरिल (कोकर), रांची के परिसर में जुआड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था. सूचना मिलते ही मंगलवार की शाम...

Ranchi: राज्यकृत प्राथमिक विद्यालय तिरिल (कोकर), रांची के परिसर में जुआड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था. सूचना मिलते ही मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे सदर थाना पुलिस पहुंची और जुआड़ियों को खदेड़ दिया. पुलिस के डर से जुआड़ी भागने में सफल रहे. पुलिस ने जुआड़ियों के स्कूटी, मोबाइल फोन, दो कड़ाही और एक कुदाल जब्त कर लिया है. बाद में स्कूटी का मालिक वहां पहुंचा. जुआड़ियों से उसका कोई ताल्लुक नहीं होने के कारण स्कूटी छोड़ दी गई.

स्कूल परिसर में जुआड़ियों का जमावड़ा

लोगों का कहना है कि स्कूल में आए दिन जुआड़ियों का अड्डा रहता है. यहां तक कि एक ओर स्कूल चल रहा होता है और दूसरी ओर जुआड़ी बेशर्मी से जुआ खेलते रहते हैं. जुआड़ी अक्सर नशे की हालत में रहते हैं.

स्कूली छात्रों पर भी पड़ रहा असर

स्कूल की छुट्टी होने के बाद कुछ स्कूली छात्र भी जुआ खेलते या वहां खड़े होकर नजारा देखते हुए देखे जा सकते हैं. जुआड़ी आने-जाने वाली महिलाओं पर भी फब्तियां कसते रहते हैं.

देशी शराब की दुकानों पर भी सवाल

स्कूल के आसपास देशी शराब की कई दुकानें खुली हुई हैं. उक्त दुकानों से शराबी शराब पीकर जुआ खेलने लगते हैं और कई बार आपस में मारपीट भी कर लेते हैं.

मुहल्लेवालों ने की पुलिस की सराहना

सदर थाना पुलिस ने जुआड़ियों को वहां से भगा दिया. मुहल्लेवाले पुलिस की सराहना कर रहे हैं. मुहल्लेवालों का कहना है कि पुलिस यदि नियमित गश्त करते हुए यहां एक चक्कर लगाए, तो जुआड़ियों में भय बना रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *