Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: खड़ी ट्रक में दूसरी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरियाडीह पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक...

Truck
Palamu: Truck rams into stationary truck; driver has a narrow escape.

Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरियाडीह पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में डाल्टनगंज की ओर से आ रही दूसरी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई.
​घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डाल्टनगंज की ओर से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर बैरियाडीह पेट्रोल पंप के पास पहले से खड़ी ट्रक से जा टकराई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.

ALSO READ: गिरिडीह में आसमानी कहर: 24 घंटे में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से झुलसे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *