Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा के सभी 393 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित

Lohardaga : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बुधवार, 5 अगस्त को जिले के सभी 393 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची...

मतदान

Lohardaga : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बुधवार, 5 अगस्त को जिले के सभी 393 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. DC ने बताया कि सुबह 11 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही ASDDF (Absent, Shifted, Dead, Duplicate और Foreign) सूची भी प्रदर्शित की जाएगी. मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की वेबसाइट पर भी अपना नाम जांच सकेंगे.

अंतिम सूची 7 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर रहेगा. जिन नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं. अन्य राज्य की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से झारखंड में नाम स्थानांतरित कराया जा सकेगा. सभी दावों और आपत्तियों के निष्पादन के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. DC ने राजनीतिक दलों से 69 नए मतदान केंद्रों पर BLA-2 की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी.

Also Read : रांची: JPSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन, बोली- देश के छात्रों को इन हालातों से गुजरता देख दिल होता है दुखी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *