Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी कांड: सामान बरामदगी की मांग को लेकर व्यापारियों ने विधायक  को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa: चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी के मामले में व्यापारियों का एक...

theft case
Rashmi Electronics theft case: Traders submit memorandum to MLA demanding recovery of goods.

Chaibasa: चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी के मामले में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को स्थानीय विधायक सुखराम उरांव से मिला.  प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की.

व्यापारियों ने बताया कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है, लेकिन अब तक चोरी गया सामान बरामद नहीं हो सका है. इससे व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. उन्होंने विधायक से प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी कराने का आग्रह किया.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विधायक सुखराम उरांव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ चोरी गए सामान की बरामदगी भी जरूरी है, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे.

ALSO READ: झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम? बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *