Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

Chaibasa: वज्रपात से बचाव के लिए समाजसेवी ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को किया सचेत 

Chaibasa: जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत हुडंगदा गांव निवासी समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते...

Social activist
Chaibasa: Social activist launches awareness campaign on lightning safety

Chaibasa: जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत हुडंगदा गांव निवासी समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की.

मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें

अवनी कुमार महतो ने कहा कि बरसात के मौसम में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका रहती है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. खराब मौसम के समय सुरक्षित भवन या पक्के मकान में शरण लें तथा मोबाइल पर मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुले क्षेत्र में फंस जाए तो झुककर बैठे, दोनों पैरों को साथ रखें और जमीन पर पूरी तरह लेटने से बचें. उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों से भी मौसम खराब होने पर खेतों और खुले स्थानों से तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की.

समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने कहा कि जागरूकता और समय पर सतर्कता ही वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके.

ALSO READ: गिरिडीह के तिसरी में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *