Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: कोयला चोरों पर ‘लेडी सिंघम’ माया सिंह का कहर, CCL में अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Giridih: CCL क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच महिला होमगार्ड माया सिंह एक बार फिर सुर्खियों...

ccl

Giridih: CCL क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच महिला होमगार्ड माया सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक की पिटाई होती दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीसीएल क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के दौरान की गई. हालांकि, वीडियो की परिस्थितियों और कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से नहीं की गई है.

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला होमगार्ड माया सिंह पिछले कई दिनों से अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं. उनके नेतृत्व में कई बार अवैध रूप से ले जाए जा रहे कोयले को जब्त कराया गया है, जिससे कोयला चोरी में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. उनकी निर्भीक कार्यशैली की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है. वायरल वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक पक्ष इसे कोयला माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा युवक कोयला चोरी के मामले में पकड़ा गया था या नहीं. गौरतलब है कि सीसीएल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऐसे में इस तरह की कार्रवाई ने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी है. अब सभी की निगाहें पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.

AlsoRead:रांची के निजी अस्पतालों को 30 अगस्त तक डिजिटल हेल्थ सिस्टम अपनाने का निर्देश, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *