Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में सड़क हादसा: रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, वाहन जब्त

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया....

Koderma

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुई, जहां पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी.

गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान ऋतिक आनंद, पिता देवेंद्र महतो, निवासी ग्राम बड़की धमराय के रूप में हुई है. वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या JH12E-4327 से तिलैया से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर (लेटर चेसिस) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

ट्रेलर और बाइक पुलिस के कब्जे में

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रेलर को जब्त कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: हजारीबाग: राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरे करें, जनसेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – प्रमंडलीय आयुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *